भारत पर 100 फीसद टैरिफ... बिल पास!

वाशिंगटन। राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को जो धमकी दी थी… वो अब असल होती दिख रही है। अमेरिकी संसद के निचले सदन (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) ने बिल पास कर दिया है। रूस से ज्यादा तेल खरीदने वाले 5 देशों पर 100 फीसद टैरिफ लगाएंगे।
इस लिस्ट में भारत, चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान हैं। अमेरिकी धमकी और तनातनी के बावजूद भारत ने रूस से तेल-खरीद जारी रखी। बिल के पक्ष में 262 ने वोट किया और विरोध में 159 ने। आखिरी दस्तखत ट्रंप के होंगे… इसके बाद कानून बन जाएगा। अभी अमेरिका की तरफ से सफाई दी जा रही है कि आखिरी फैसला नहीं हुआ है। व्यापार विभाग हर छह माह में टैरिफ और सूची का आकलन करेगा।
अमेरिका में हुए फैसले के बाद बाजार में उथल-पुथल का दावा है, लेकिन आज सुबह संभला रहा। हलकी बढ़ोतरी के बाद सेंसेक्स 74526 पर चल रहा है। निफ्टी 23300 के आसपास है। सोना-चांदी के दाम में भी हलकी तेजी है।