श्रीलंका के कुत्ते की आंख का इंदौर में ऑपरेशन

· Indore

श्रीलंका के कुत्ते की आंख का इंदौर में ऑपरेशन

इंदौर। इंसानों के साथ ही पेट्स में भी मेडिकल टूरिज्म की शुरुआत हो गई है। आंखों की सर्जरी के लिए श्रीलंका से 9 साल की यॉर्कशायर टेरियर डॉग एनी को इंदौर लाया गया। उसे मोतियाबिंद की समस्या है। आंखों के लेंस में सफेदी आने से दिखाई देना कम हो गया था। श्रीलंका में पालतू जानवरों की कैटरैक्ट सर्जरी नहीं होने से उसकी मालकिन इलाज कराने इंदौर लाई है। अमेरिका की नागरिक बेथनी एन हॉपकिंस फिलहाल श्रीलंका में रहती हैं। वेटरनरी सर्जन और आई सर्जरी जानकार डॉ. नरेंद्र चौहान के मुताबिक, इंदौर में उनके सेंटर पर 2014 से मैनुअल कैटरैक्ट सर्जरी और 2016 से फेको यानी बिना टांके वाली कैटरैक्ट सर्जरी की जा रही है। भारत में पालतू जानवरों की आई सर्जरी करने वाले जानकार और सेंटर गिने-चुने हैं।