चांदी की हैट-ट्रिक!

नागोया। रोशिबिना देवी ने 60 किग्रा वुशू के फाइनल में उतरीं तो दावं पर सोना था। पिछली बार भी एशिय कप से चांदी ले गई थीं। चीनी खिलाड़ी से मुकाबला था। रोशिबिना के हाथ फिर चांदी लगी है, पर यह इतिहास रचने के लिए काफी थी। एशियन गेम्स में रोशिबिना का लगातार तीसरा पदक है। जकार्ता 2018 में ब्रॉन्ज और हांग्जो 2023 में सिल्वर मेडल जीता था। एशियन गेम्स इतिहास में तीन पदक जीतने वाली भारत की पहली वुशू खिलाड़ी हैं।
भारत की शुरुआत पदक से हुई। रोइंग में मेडल हाथ आया है। भारतीय जोड़ी सतनाम सिंह और सलमान खान ने पुरुषों की डबल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में कांसा जीता है। सतनाम और सलमान ने 2,000 मीटर की रेस 6-13.25 सेकंड का समय निकाल पूरी की। ट्रैक एंड फील्ड में भी भारत के लिए अच्छी खबर है। 4&400 मीटर मिक्स्ड रिले टीम फाइनल में पहुंच गई है। जय कुमार, मन्नू थेकिनालिल साजी, रशदीप कौर और अन्सा बाबू की भारतीय चौकड़ी ने चीन के ठीक पीछे रहते हुए 3-16.23 का बेहतरीन समय निकाला और दूसरा नंबर पर रह फाइनल के लिए क्वालीफाइ किया।
स्क्वैश में जोशना चिनप्पा-वेलवन सेंथिलकुमार की जोड़ी जीत गई है। सूरज चंद-शमीना रियाज को 2-0 (11-7 और 11-10) से हराकर मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। दोनों भारतीय जोडिय़ों के बीच दूसरा गेम शानदार रहा, जिसमें सूरज और शमीना 7-9 से पिछडऩे के बाद स्कोर 9-9 पर ले आए। आखिरकार जोशना ने मैच पॉइंट हासिल किया और जीत अपने नाम कर ली।