किशन अंदर तो वैभव बाहर...

· Indore

किशन अंदर तो वैभव बाहर...

मुंबई। चोट की वजह से वैभव सूर्यवंशी के लिए जगह बनी और तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा के साथ मिल कमाल कर दिया, लेकिन सवाल है कि इशान किशन की वापसी पर कौन टीम से बाहर जाएगा। वैभव के लिए संजू नंबर तीन पर उतरे, लेकिन रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि चौथे टी-20 में किशन खेलते हैं तो वैभव केा बाहर बैठना पड़ेगा। इशान लौटते हैं तो संजू फिर से अभिषेक के पार्टनर होंगे। ना तो संजू को बाहर बैठाया जा सकता है और ना इशान को इंतजार करवाया जा सकता है। वैभव को भी इसके लिए तैयार रहना चाहिए और टीम मैनेजमेंट को भी इस बारे में बताना चाहिए।