आज की खबरें

खबरें लोड हो रही हैं

India

कोलकाता बदला, तो तस्वीरें भी बदल गईं

कोलकाता बदला, तो तस्वीरें भी बदल गईं

भारत से मेरा रिश्ता तो कोलकाता की वजह से है। मेरी पत्नी स्मिता थरूर ने मेरा परिचय कोलकाता से कराया। मुझे इस शहर से प्यार हो गया था। अब यहां कुछ समय के लिए ही रुक पाता हूं, क्योंकि यहां फोटोग्राफी करना अब मुश्किल है। बदलाव होना चाहिए, लेकिन परंपरा और पुरानी चीजों को फेंकने लगते हैं, नया बनाने के लिए तो यह शर्म की बात है, गौरव की नहीं। फोटोग्राफी में यकीन कर रहे हैं, तो देख रहे हैं, यह दौर चल रहा है। पहले देखने से यकीन होता था। सीमस मर्फी (वर्ल्ड प्रेस फोटो विजेता) (हर तरफ अब यही अफसाने हैं!)

प्रमुख खबरें

ताजा खबरें

हरीश रावत ने कांग्रेस के पद छोड़े... ‘शर्मिंदा हूं’

India

हरीश रावत ने कांग्रेस के पद छोड़े... ‘शर्मिंदा हूं’

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी अहम पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि अपने पी.ए. पर लगे आरोप की वजह से इस्तीफा दिया है। रावत के ओएसडी और करीबी सहयोगी चंदन सिंह जीना पर इ डी ने कार्रवाई कर सोना-चांदी, बेहिसाब पैसा और कीमती सामान जब्त किया है। हरीश रावत के नजदीकी सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में ओएसडी भ्रष्ट निकला, तो रावत का इस्तीफा देना पार्टी के लिए बड़ा कदम है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और राष्ट्रीय कार्य समिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य पद से इस्तीफा दिया। रावत ने इस्तीफा देने के बावजूद पी.ए. चंदन सिंह का बचाव करते हुए उन्हें सज्जन इंसान बताया। उन्होंने कहा कि इडी की जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। जीना ने अगर ग्राम सेवक भर्ती या ओएमआर शीट में गड़बड़ी की है, तो मैं (रावत) शर्मिंदा हूं।

स्कूल ने निकाला... गरीब बच्चों को पढ़ा रहे!

India

स्कूल ने निकाला... गरीब बच्चों को पढ़ा रहे!

कानपुर। फीस न भर पाने के कारण जिसे कभी स्कूल ने निकाल दिया था… अब वो जरूरतमंद बच्चों को पढ़ा रहा है। उद्द‍ेश्य सचान की मेहनत का सफर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ तक पहुंच गया है। अमिताभ बच्चन को कहानी बताई कि जब मुझे स्कूल ने निकाला, तो महसूस हुआ कि ये जुल्म न जाने कितने बच्चों को झेलना पड़ता होगा। मैंने उनके लिए काम करना शुरू कर दिया। ऐसा स्कूल बनाया है, जहां किताब, ड्रेस, बैग और कंप्यूटर की पढ़ाई तक मुफ्त दी जाती है। बताते हैं कि मैंने तो जैसे-तैसे पढ़ाई पूरी कर ली, लेकिन तीसरी क्लास में फीस की वजह से हुई बेइज्जती भूल नहीं पाया। होटलों और फैक्टरी में काम कर पढ़ाई पूरी की। 2019 में पेड़ के नीचे पढ़ाना शुरू किया। मां से 300 रुपए लेकर पर्चे छपवाए और मुफ्त कक्षा के बारे में पूरे इलाके को पता चल गया। फिर किराये का कमरा लिया। अब तक 70 बच्चों को पढ़ा चुका हूं। 150 से ज्यादा बच्चों को मुफ्त सामान दिया है। 400 से ज्यादा बच्चों की मदद करता हूं। मेरे गुरुकुलम में संगीत, नाटक, योग, खेती के बारे में बताते हैं। एआइ से भी बच्चों को रूबरू करवा रहा हूं। अब कई जगह से मदद मिलने लगी है। यही कोशिश है कि मुझे जो झेलना पड़ा, वो किसी और को न झेलना पड़े। केबीसी में उद्द‍ेश्य सचान के ‘खुशियों वाले स्कूल’ का किस्सा आम होने के बाद देश भर से तारीफ मिल रही है। उद्द‍ेश्य ने 12.50 लाख रुपए जीते। 25 लाख रुपए वाले सवाल मे

लड़कियों, पत्नी को मारा, पिता को चाय पिलाकर फरार

India

लड़कियों, पत्नी को मारा, पिता को चाय पिलाकर फरार

जयपुर। करधनी इलाके में पत्नी और तीन लड़कियों की हत्या के बाद पति फरार हो गया। गोविंद वाटिका के मकान में हत्यारे राहुल ने पत्नी गीता झा की हत्या की। उसका शव पहली मंजिल पर पाया गया। तीन लड़कियों के शव ग्राउंड फ्लोर के कमरों से बरामद हुए। हत्या के बाद राहुल ने सुबह सात बजे दूध वाले से दूध लिया। पिता के लिए चाय बनाई। उन्हें पिला कर नहाया और फरार हो गया। कुछ देर बाद पिता ने घर में खून देखा, तो घबरा गए। पड़ोसियों को बुला कर कमरों की तलाशी ली तो राहुल की पत्नी, लड़कियां नंदिनी, राधिका और गौरी के शव पड़े थे। राहुल शेयर ट्रेडिंग का काम करता था और पड़ोसी से पच्चीस हजार रुपए कर्ज लिया था। पुलिस को शक है कि शेयर बाजार में घाटे की वजह से या तीन लड़कियों के बाद लड़का पैदा नहीं होना, हत्या की वजह हो सकता है।

ट्रक में जा टकराई जीप, 9 की जान गई...

India

ट्रक में जा टकराई जीप, 9 की जान गई...

नागपुर। महाराष्ट्र के भंडारा में बेकाबू जीप की ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। 9 लोगों की मौत हो गई। छत्त‍ीसगढ़ की छह महिलाओं और तीन बच्चों को लेकर जीप जा रही थी। ड्रायवर जीप को काबू में नहीं रख सका और वह ट्रक से टकरा गई। तीन के घायल होने की खबर है। जीप मजदूर महिलाओं को लेकर रायपुर से नागपुर जा रही थी। ट्रक डीजल भरवा कर हाइ-वे पर चढ़ रहा था।

चट्टानें गिरीं, नदी में बह गया पुल

India

चट्टानें गिरीं, नदी में बह गया पुल

देहरादून। उत्तराखंड में मूसलधार बारिश हो रही है। पिथौरागढ़ के कुलागाड़ नाले पर बना 170 फुट लंबा बैली ब्रिज बह गया है। चीन की सीमा से लगे ब्यास और दारमा घाटी का संपर्क टूट गया है। पुल 27 अगस्त को बन कर पूरा हुआ था, लेकिन पहाड़ से चट्टानों का बड़ा हिस्सा गिरने से नदी में समा गया। तीन छात्र लापता छत्त‍ीसगढ़ के जांजगीर, चांपा में हसदेव नदी किनारे पिकनिक मना रहे तीन छात्र बह गए। आठ छात्र गए थे। एक बह गया। उसे बचाने में दो और बह गए। सेल्फी लेते हुए ये नदी में गिरे थे।

सेक्शन की खबरें