बस में आग, 9 मौत

नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर ए.सी. स्लीपर बस में देर रात आग लग गई। नौ यात्रियों की मौत हो गई, कई घायल हैं। 35 यात्रियों को राज कल्पना ट्रेवल्स कंपनी की बस नोएडा से यूपी के महोबा जा रही थी, तभी रात बारह बजे के लगभग बस में स्पार्किंग हुआ और आग लग गई। पूरी बस खाक हो गई।
यात्री सो रहे थे। जैसे ही आग लगी देखी, तो यात्री कूद कर बाहर निकले। बस का एक ही दरवाजा संकरा होने से यात्री निकल नहीं पाए, तो खिड़कियों से कूदे। कई यात्री कूदने से घायल हो गए।
आग में दर्जन भर यात्री घिर गए थे। इनमें से तीन ज्यादा झुलसे हैं। अब तक 9 मौत प्रशासन ने बताई है। आग बुझाने के लिए पांच फायर फायटर गाडि़यां पहुंचीं। 45 मिनट में आग बुझा दी। मरने वालों की पहचान नहीं हो सकी है। आग बुझाने के बाद फायर फायटर के जवान भीतर घुसे और शवों को निकाला।
यात्री रिंकी राजपूत ने बताया कि वह नोएडा से बस में बैठी थी और नींद में थी, तभी हल्ला मच गया। वह भागी। उन्होंने देखा कि ड्रायवर की सीट के पास इंजन से आग लगना शुरू हुई थी। यात्री विश्वामित्र यादव ने बताया कि वे निकलने के लिए भागे। दम घोटने वाला धुआं था, फिर भी कूद कर निकले।
जेवर टोल और फलौदा कट तक जाम लग गया था। यात्रियों का कहना था कि बस में सिर्फ एक छोटा-सा गेट होने से निकलने में मुश्किल हुई और कई यात्री झुलस गए।