भारत में बिक रही पाकिस्तानी क्रीम
Loading story...

नई दिल्ली। ‘गोरी’ और ‘चांदनी’ ये नाम हैं ब्यूटी-क्रीम के, जो पाकिस्तान में बनती हैं। भारत के औषधि नियंत्रण बोर्ड ने चेतावनी जारी की है कि ये क्रीम नियमों के खिलाफ हैं और इनसे चेहरे को नुकसान हो सकता है।
बताया जा रहा है कि इ-कॉम प्लेटफार्म पर ये क्रीम मिल रही हैं। यही नहीं, हमारे ही मित्र-देश भी पाकिस्तान से खरीद कर यहां भारत में बेच रहे हैं। फ्लिपकार्ट के जरिये भी हासिल की जा रही हैं। इन पर पाकिस्तान का नाम नहीं है, इसलिए पहचान मुश्किल है। चेतावनी दी जा रही है कि इन दोनों ब्यूटी-क्रीम में ऐसे तत्व हैं, जो चेहरे के लिए खतरनाक हैं। ग्राहक को आगाह किया है, इनसे बचें।