10 और 20 के नकली सिक्के बनाते गिरफ्तार
Loading story...

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में 10 और 20 रुपए के नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। 2001 से आज तक 8 लोगों का गिरोह नकली सिक्के बना रहा था। मोहाली, पंजाब के उपकार लूथरा उर्फ अभय प्रताप ने हर दिन 12 हजार सिक्के बनाए। सिक्के बनाने के लिए पूरा सेटअप था। सिक्के बना कर पॉलिश करके बाजार में खपाए जाते थे। नकली सिक्के बना कर गिरोह ने 70 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की। एएसपी अभिनंदन ने बताया कि हो सकता है, गिरोह ने और ज्यादा सिक्के ढाले हों।