जन सुराज पार्टी के नेता अनिल यादव पर गोली
Loading story...

पटना। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के नेता अनिल यादव पर फायरिंग की गई। उन्हें पांच गोलियां लगी हैं। हालत नाजुक होने से मेदांता अस्पताल में रैफर किया है। कल रात यादव, चकरम अपार्टमेंट के बेसमेंट में बैठे थे, तभी हथियारबंद मोबाइक सवारों ने फायरिंग की। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार हमलावर तीन थे। पहले यादव को उदयन अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रशांत किशोर पहुंचे और हालत नाजुक होने से मेदांता में भर्ती करवाया। प्रशांत ने बिहार में कानून व्यवस्था की बिगड़ती हालत पर सरकार को जिम्मेदार बताया। अनिल यादव, पटना नगर निगम के वार्ड चौबीस से चार बार पार्षद रह चुके हैं। अब उनकी पत्नी इस वार्ड से पार्षद हैं। राजद अध्यक्ष तेजस्वी यादव भी मेदांता अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली।