सबरीमला में सोने का मुकुट चोरी

· Indore

सबरीमला में सोने का मुकुट चोरी

तिरुवनंतपुरम्। केरल के सबरीमला में भगवान अय्यप्पा का 445.78 ग्राम (करीब आधा किलो) का सोने का मुकुट चुरा लिया गया। नकली 240 ग्राम का मुकुट रख दिया। जांच करवाने पर चोरी का पता चला। 55.75 सॉवरेन वजन का सोने का मुकुट 2012 में तमिलनाडु के भक्त ने दान किया था। इसे मंदिर के स्ट्रांग-रूम में रखा गया था। वहां सीसीटीवी की निगरानी नहीं थी।

त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के अध्यक्ष जयकुमार ने कहा कि सुरक्षा में लापरवाही की जांच की जाएगी। केरल हाइकोर्ट को सौंपी रिपोर्ट में चोरी का पता चला। कोर्ट की देखरेख में भगवान की सामग्री की लिस्ट बनाने का काम इन दिनों चल रहा है। इंवेंट्री के दौरान असली मुकुट चोरी होने का पता चला। नकली मुकुट कब, किसने, कैसे रखा, इसका पता लगाने के लिए पुलिस में एफआइआर दर्ज करवाई है। स्ट्रांग-रूम के कर्मचारियों पर शक की सुई है, क्योंकि तिजोरी की चाबी एक या दो जिम्मेदारों के पास ही रहती है। मुकुट चोरी और भगवान के जेवरात की जांच की जा रही है।