‘पूरा महाराष्ट्र सूखा...’
Loading story...

मुंबई। महाराष्ट्र के सहकारिता मंत्री बाबा साहब पाटिल ने कहा है कि भाजपा सरकार इस माह के आखिर में ‘सूखा’ घोषित कर रही है। मंत्री का कहना है कि पूरी जिंदगी में, इस तरह सूखा कभी नहीं देखा। सोयाबीन, कपास और गन्ना की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। तय मानक के हिसाब से पूरा प्रदेश ‘सूखा’ है। महाराष्ट्र सरकार भी सर्वे करवा रही है और 5 अक्टूबर तक इसकी रिपोर्ट आ जाएगी। सरकार के अनुसार 20 जिलों में 20 दिन से बारिश नहीं हुई है। छह जिले अमरावती, सोलापुर, लातूर में तो आधी बारिश भी नहीं हुई है।