भूटान में ग्लेशियर झील फूटी, गरम पानी का कुंड बहा...

· Indore

भूटान में ग्लेशियर झील फूटी, गरम पानी का कुंड बहा...

थिंपू। भूटान में कल देर रात शिंताफू ग्लेशियर झील फूट गई। भारी तबाही हुई है। गरम पानी के कुंड से पानी बह निकला। इसका असर भारत में भी हुआ है। असम और बंगाल के कुछ इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। दस हजार लोगों को दूसरी जगह भेजा है।

बाढ़ में पुनाखा-गासा हाइवे का एक हिस्सा बह गया है। ट्रैफिक रोकना पड़ा है। झील के पानी ने संकोश नदी का जल-स्तर बढ़ा दिया है। यह असम और बंगाल के इलाकों से गुजर कर ब्रह्मपुत्र में मिलती है। दोनों राज्यों में अलर्ट जारी किया है। सेना को तैनात कर दिया है। मौत की खबर तो नहीं है, लेकिन भारी तबाही का अंदेशा है।