विदिशा में अस्पताल दरवाजे पर जचगी
Loading story...

विदिशा। गांव अहमदपुरा में स्वास्थ्य केंद्र के दरवाजे पर महिला को जचगी हो गई। घर वाले अस्पताल ले आए थे, लेकिन दरवाजा बंद था। न कोई डॉक्टर था, न कोई स्टाफ। सतपाड़ा गांव की भारती को शाम से दर्द हो रहा था। रात 8.30 बजे अस्पताल पहुंच गए। पास के दुकान वालों से पूछा कि अस्पताल क्यों बंद है, तो बोले- रात में घर चले जाते हैं।
बताते हैं कि रात भर महिला वहीं रही। सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात को अस्पताल बंद होने के आरोप को अस्पताल झूटा बता रहा है। महिला के परिवार ने सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत की है। चार दिन पहले भी केस हुआ था, जहां महिला को ऐन वक्त पर दूसरे अस्पताल ले जाना पड़ा। सीएमएचओ ने जांच के आदेश दिए हैं।