भाजपा उम्मीदवार को मिला सिर्फ एक वोट
Loading story...

जयपुर। डिडवाना कुचामन जिले की पर्वतसर नगर पालिका के वार्ड नंबर तीन में भाजपा उम्मीदवार कैलाशचंद्र शर्मा को सिर्फ एक वोट मिला है। शर्मा ने बताया कि वे वार्ड 12 के हैं और वहीं से वोटर हैं। पार्टी ने उन्हें वार्ड 13 से टिकट दे दिया। नतीजा यह रहा कि उन्हें एक वोट मिला। जिले में चुनाव में पार्षद पद के लिए दस हजार उम्मीदवार खड़े थे। अजमेर में 36 साल बाद भाजपा को बहुमत नहीं मिला। पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आईं। वे भी हार गईं।