मां को बचाने, तेंदुए से लड़ा
Loading story...

छिंदवाड़ा। बकरियों को घास डालने बाड़े में गई गीता बाई को तेंदुए ने दबोच लिया। चीख सुन कर बेटा सनोज पहुंचा, तो मां लहूलुहान थी। सनोज भिड़ गया। तेंदुए ने उस पर भी हमला कर दिया। करीब आधे घंटे भिड़ंत चली। गांव वाले पहुंचे, तो तेंदुआ भाग गया।
मां और बेटे की हालत गंभीर है। परिवार के लोगों ने बताया कि कई दिन से गांव में घूम रहा था। वन विभाग को खबर की, लेकिन टालमटोल होती रही। पहले भी दो बकरियों को मार चुका है। चारा डालने गई गीता बाई को घायल कर दिया। बताते हैं कि उनके पास दो कुत्ते भी हैं… वो भी तेंदुए से भिड़े। उनके घर पर कई जानवर हैं, इसलिए हिफाजत के लिए कुत्ते पाल रखे थे। वो भी घायल हैं।