उत्तर प्रदेश में अखिलेश की रहेगी मदद!

दिग्विजय सिंह की यात्रा को मध्यप्रदेश में अच्छा साथ मिल रहा है, पर लगाम पत्नी अमृता के हाथ में है। जीतू पटवारी के जाने से कांग्रेसियों को रास्ता मिल गया है।
उत्तर प्रदेश पर बातें होती रही हैं और अब कांग्रेसी ही कह रहे हैं कि अखिलेश का साथ मिलने वाला है, क्योंकि मुद्दा तो उत्तर प्रदेश चुनाव से जुड़ा है। दिग्विजय ने जिस तरह से शुरुआती माहौल बनाया है, उसका फायदा होगा। इसलिए अखिलेश से बात हो गई है और वहां उनकी टीम मदद करेगी। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी से दिग्विजय के रिश्ते हैं, जिनकी लड़की आराधना मिश्रा अभी उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। यहां पटवारी ने शुरुआत कर दी थी और वहां आराधना साथ हो जाएंगी। कांग्रेस से जो मदद दिग्विजय को चाहिए, मिल जाएगी। हालांकि दिल्ली का कोई बड़ा नेता आएगा, ऐसा लगता नहीं है, पर अखिलेश से मामला बैठ गया है और अयोध्या तक समाजवादी पार्टी इतना तो कर ही देगी कि दिग्विजय को भरपूर जगह मिल जाए। यानी जिस तरह यात्रा शुरू हुई है, वैसी ही पूरी होती दिख रही है और इस बार सुर्खियां अमृता राय के हिस्से सबसे ज्यादा हैं!