आगर-मालवा में कलेक्टर का घेराव, सड़क पर दाल-बाटी
Loading story...

आगर-मालवा। मध्यप्रदेश में किसानों ने विरोध का अनूठा तरीका अपनाया है। आगर-मालवा में कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर पहुंचे थे। सड़क पर ही कंडे जलाए और बाटी बनाना शुरू कर दिया। कह रहे हैं कि जब तक मांग नहीं मानेंगे… यहीं रहेंगे, ऐसे ही खाना-पीना चलेगा। महिलाएं भी आएंगी। फसल बीमा योजना सहित तीन दर्जन मांग हैं। कह रहे हैं कि हर बार दिलासा मिलता है। छोटे अधिकारी आकर गुमराह कर जाते हैं। इस बार कलेक्टर से लिखित में चाहिए।