स्कूल में कमी पर धरना... ज्ञापन

· Indore

स्कूल में कमी पर धरना... ज्ञापन

गौतमपुरा. निप्र। शा.क.उ.मा. विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कल तीन घंटे धरना-प्रदर्शन किया। एबीवीपी ने बीईओ को दिए ज्ञापन में बताया कि छात्राओं की संख्या के हिसाब से कक्ष कम हैं। प्रयोगशाला और खेल मैदान नहीं है। बाउंड्रीवॉल नहीं होने से सुरक्षा का खतरा है। 11 सितंबर को हुए जनविश्वास शिविर में तहसीलदार कुलदीपसिंह के व्यवहार का मुद्दा भी उठाया। जिला संयोजक (इंदौर ग्रामीण) शैलेंद्र चौहान और नगर मंत्री नीतिराज चौहान ने कहा कि प्रशासन को एक माह का समय दिया है। मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।