दिग्विजय सरकार के मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा, अब केस बंद

· Indore

दिग्विजय सरकार के मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा, अब केस बंद

भोपाल। दिग्विजय सिंह सरकार में मंत्री रहे दयाल सिंह तुमराची का केस बंद कर दिया है। 1994 में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज हुआ था। 2018 में तुमराची का निधन हो गया था।

पर्यावरण विभाग में राज्य मंत्री रहे तुमराची पर आरोप था कि वन रक्षक पद पर छह की भर्ती में सिफारिश की थी। नियुक्ति के बाद बिचौलिया रिश्वत लेते पकड़ाया था।

सिपाही जे.पी. जायसवाल ने बिचौलिये की भूमिका निभाई थी। मंत्री का आदमी बताया गया था। मंत्री सहित तीन पर केस दर्ज हुआ था। भारी हंगामे के बाद तुमराची को इस्तीफा देना पड़ा था। 1996 में पुलिस मुख्यालय ने राज्य सरकार से राय मांगी थी। जवाब आने में छह साल लग गए। बरसों तक कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी। 2010 में सबूत नहीं होने का हवाला देकर केस बंद करने की अनुमति मांगी गई। दो साल बाद गृह विभाग ने हामी भी भर दी। आखिरी दस्तखत कभी नहीं हुए। मंत्री के निधन के आठ साल बाद पुलिस मुख्यालय ने फाइल आलमारी में रख दी है।