‘हम हो रहे… मार्क्सवादी’
Loading story...

नई दिल्ली। ‘‘हम आजकल पूरे समय इसी में लगे रहते हैं कि कैसे ज्यादा से ज्यादा याद कर लें और परीक्षा में नंबर ले आएं। हम मार्क्सवादी होते जा रहे हैं।’’ कहना है शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी का।
कहते हैं, जैसे ही परीक्षा के नतीजे आते हैं, छात्रों की आत्महत्या की खबरें आने लगती हैं। हमारे बीच इतनी कमजोर मानसिकता कहां से पनप रही है। इसकी वजह यही है कि हमारी कोशिश यही रहती है कि बच्चों के दिमाग में कितनी ज्यादा से ज्यादा जानकारी और सूचनाएं भर दें… कि परीक्षा में उनके ज्यादा से ज्यादा मार्क्स आएं। इसी से हमारी मानसिकता ‘मार्क्सवादी’ होती जा रही है। नई दिल्ली के अनुभव-केंद्र में उन्होंने यह बात कही।