भारत का नाम काफी है

· Indore

भारत का नाम काफी है

निकिता पोरवाल कहती हैं ‘भारत का नाम ही काफी है, पहचान बताने के लिए’। मिस वर्ल्ड, भारत की ओर से निकिता पोरवाल थीं। कहती हैं, लोगों की गलतफहमी दूर करना चाहती हूं कि सौंदर्य प्रतियोगिता वाली लड़कियां एक्टिंग नहीं कर सकती। प्रियंका चोपड़ा को आइडियल मानती हूं। फिल्मी परिवार ना होने के बावजूद, खुद की पहचान बनाई। बताती हैं, उज्जैन से हूं। छह साल का एक्टिंग कोर्स किया है। कन्नड़ फिल्म से शुरुआत कर रही हूं। सोच बदलना चाहती हूं कि सिर्फ खूबसूरती के बारे में नहीं जानती। अच्छी कहानियां लोगों तक पहुंचाना चाहती हूं।