युवती से दरिंदगी
Loading story...

पटना। बिहार में युवतियों से छेड़छाड़, मारपीट और गंदी हरकतों की घटनाएं लगातार हो रही हैं। जमुई और समस्तीपुर के बाद बांका के मंदार पर्वत पर आधा दर्जन युवकों ने हैवानियत की है। मंदार पर्वत, बिहार में सैलानियों में लोकप्रिय है। यहां बीती रात छह युवकों ने युवती को घेर कर दरिंदगी की। वीडियो भी वायरल किया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद घटना को संज्ञान लिया है। युवती ने भी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि मुलजिमों की पहचान कर ली है। गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।
वर्धा में गैंगरेप
नागपुर। महाराष्ट्र के वर्धा में युवती (19) से गैंगरेप किया गया। पुलिस ने 5 मुलजिमों को गिरफ्तार कर लिया है।