‘वेलकम’ के बल्लू... अलविदा!

· Indore

‘वेलकम’ के बल्लू... अलविदा!

फिल्म ‘वेलकम’ के बल्लू का नाम शायद याद न हो लेकिन चेहरा सामने आते ही किरदार याद आ जाते थे। कभी पुलिस, नौकर, पड़ोसी और कभी अपनी अजीब हरकतों से हंसाने वाला। किरदार छोटा हो या बड़ा अदाकारी से उसकी अलग पहचान बना देते थे। फिल्म ‘वेलकम’ में बल्लू का उनका किरदार मशहूर हुआ। फिल्म का डायलॉग ‘मेरी एक टांग नकली है...’ आज भी सोशल मीडिया पर खूब सुनाई देता है।

मुश्ताक खान ने ‘आशिकी’, ‘सड़क’, ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘हेरा फेरी’, ‘गदर’, ‘जोड़ी नंबर वन’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘वेलकम’, ‘गदर-2’ और ‘स्त्री-2’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। साथ टीवी और थिएटर में भी लगातार सक्रिय रहे। कुछ दिन पहले तक शूटिंग कर रहे थे और उनके कई नए काम भी आने वाले थे। हिंदी सिनेमा ने ऐसा कलाकार खो दिया जिसने छोटे-छोटे किरदार को यादगार बनाने में कसर नहीं छोड़ी।