इंदौर में आ रहे 5 बड़े होटल प्रोजेक्ट

· Indore

इंदौर में आ रहे 5 बड़े होटल प्रोजेक्ट

ग्रैंड हयात : अरबिंदो हॉस्पिटल के पास 11.5 एकड़ में सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा लग्ज़री होटल बनने जा रहा है। करीब 500 करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट में 250 कमरे और कन्वेंशन स्पेस, स्पा, फिटनेस सेंटर और पूल भी होगा। ( ओपनिंग: 2029, डायरेक्टर संजय शुक्ला)

ताज होटल : इंडियन होटल्स कंपनी सुपर कॉिरडोर पर 350 कमरों वाला सबसे प्रतिष्ठित ‘ताज’ होटल ला रही है। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और बड़ी शादियों के लिए एक नया केंद्र बनेगा। 50 हजार फुट में बैंकेट हॉल तैयार हो रहा है। (शुरुआत 3-4 वर्षों में, डायरेक्टर िपंटू छाबड़ा, राजेश मेहता)

होटल क्राउन और सयाजी : एबी रोड, विजय नगर और बाईपास जैसे इलाकों में 350 कमरों वाला ‘क्राउन’ होटल आ रहा है। लोकल ब्रांड ‘सयाजी’ भी अपने नए विंग में 251 कमरे जोड़कर विस्तार कर रहा है। (शुरुआत 2026-2027)

विवान्ता इन्दौर : 2.3 एकड़ में 180 से ज्यादा कमरों वाला यह 5-स्टार होटल तैयार हो रहा है, जिसमें रूफटॉप रेस्टोरेंट और शानदार बैंक्वेट स्पेस मिलेगा। (शुरुआत 2026-2027, अमलतास ग्रुप)

नोवोटेल और इबिस : सुपर कॉरिडोर पर ग्लोबल ग्रुप एकोर के साथ मिलकर एक बड़ा प्रोजेक्ट आ रहा है। इसमें 170 कमरों का नोवोटेल और 140 कमरों का इबिस स्टाइल्स होटल विशेष रूप से कॉर्पोरेट और बिजनेस यात्रियों के लिए होगा। (शुरुआत 2029,पितृ पर्वत डेवलपर्स )