चट्टानें गिरीं, नदी में बह गया पुल
Loading story...

देहरादून। उत्तराखंड में मूसलधार बारिश हो रही है। पिथौरागढ़ के कुलागाड़ नाले पर बना 170 फुट लंबा बैली ब्रिज बह गया है। चीन की सीमा से लगे ब्यास और दारमा घाटी का संपर्क टूट गया है। पुल 27 अगस्त को बन कर पूरा हुआ था, लेकिन पहाड़ से चट्टानों का बड़ा हिस्सा गिरने से नदी में समा गया।
तीन छात्र लापता
छत्तीसगढ़ के जांजगीर, चांपा में हसदेव नदी किनारे पिकनिक मना रहे तीन छात्र बह गए। आठ छात्र गए थे। एक बह गया। उसे बचाने में दो और बह गए। सेल्फी लेते हुए ये नदी में गिरे थे।