दादर कबूतरखाना शुरू नहीं तो जैन मुनि का आंदोलन

· Indore

दादर कबूतरखाना शुरू नहीं तो जैन मुनि का आंदोलन

मुंबई। जैन संत निलेश्चन्द्र विजय ने महाराष्ट्र के विकास मंत्री प्रभात लोढ़ा पर आरोप लगाया है कि जैन-समाज की भावना को आहत किया जा रहा है। यदि दादर कबूतरखाना फिर शुरू नहीं किया, तो आंदोलन करेंगे, धमकी दे रहे हैं संत।

मुनि ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से बात की है कि यदि यह मसला नहीं सुलझा तो गोदी जी पार्श्वनाथ जैन मंदिर के सामने धरना देंगे। मुनि का कहना है कि कबूतर या किसी भी पक्षी को दाना-पानी देने पर रोक गलत है। नवंबर में मुनि ने भूख-हड़ताल भी की थी। तब मुख्यमंत्री खुद आए थे और भरोसा दिया था, लेकिन अब तक रोक नहीं हटी है।