45 लाख की लागत के मछली मार्केट भूमिपूजन
Loading story...

देपालपुर। बड़े गांव के वार्ड 4 में कल पैंतालीस लाख रुपए की लागत से बनने वाले मछली मार्केट एवं ढाई लाख रुपए की लागत से नाली बनाने के काम का भूमि पूजन किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि महेशपुरी गोस्वामी और पार्षद अनिल धाकड़ ने पूजा-अर्चना की। किरखेड़ा रोड से मुक्तिधाम तक नाली बनेगी। मंगलेश्वर मंदिर क्षेत्र में लंबे समय से मछली मार्केट को व्यवस्थित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की जा रही थी। बाजार को व्यवस्थित स्वरूप दिया जाएगा।