इस मेहरबानी की वजह!

मनोज पटेल अगर कहीं ज्यादा दिखें तो समझ आ जाता है कि कोई बड़ी वजह है, वरना आसानी से बाहर आते नहीं हैं। युवा मोर्चा के ऑल इंडिया अध्यक्ष के साथ पूरे समय रहे। भरपूर कंपनी दी, जिसकी बातें इंदौर से लेकर बड़े गांव तक हो रही है कि क्या चाहते हैं। निकलकर साथ सियासत करने वाले विकास ठाकुर आ रहे हैं, जिन्हें दौरे का प्रभारी बना दिया गया था। ख्वाब युवा मोर्चा का गांव अध्यक्ष बनने का देख रहे हैं, जिसके लिए मनोज की फील्डिंग है और ठाकुर की जगह ठाकुर बनने की कवायद है, क्योंकि अभी मनोज ठाकुर अध्यक्ष हैं, जो कभी भी हटाए जा सकते हैं।
हालांकि श्याम टेलर को भी पता नहीं है कि नए कब बनेंगे। हेमांग जोशी की हाजिरी में थे, लेकिन फिर मायूस लौटे कि इंदौरी लड़कों ने कुछ खास तवज्जो नहीं दी है, जिन्होंने मान लिया है कि टेलर का कुछ नहीं है। जो भी हो, पर मनोज पटेल की हलचल सुर्खियों में है और क्या ठाकुर की जगह ठाकुर को बनाने की कोशिश कामयाब हो पाएगी!