संस्था की जमीन पर कब्जा...
Loading story...

इंदौर, नप्र। बहुद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति जम्बूर्डी हप्सी की 110वीं बैठक हुई। सदस्यों को बताया कि 27 लाख का लाभ हुआ। संस्था के पास जमीन है, जिस पर गोदाम बनाकर खाद भंडारण किया जाएगा। सरकार द्वारा आवंटित खसरा नंबर 610 की एक हेक्टेयर जमीन पर दुकान निर्माण और गोदाम बनाने का ठहराव प्रस्ताव पास किया। कृषि विभाग के सहायक उप संचालक संदीप परमार, पूर्व सरपंच राधेश्याम पटेल, विधायक प्रतिनिधि सुभाष पटेल, सरपंच राधेश्याम, पूर्व संस्था अध्यक्ष बहादुरसिंह पटेल मौजूद थे। यहां हो रहे कब्जे की जानकारी एसडीएम और तहसीलदार को दी।