हरीश रावत ने कांग्रेस के पद छोड़े... ‘शर्मिंदा हूं’

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी अहम पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि अपने पी.ए. पर लगे आरोप की वजह से इस्तीफा दिया है।
रावत के ओएसडी और करीबी सहयोगी चंदन सिंह जीना पर इ डी ने कार्रवाई कर सोना-चांदी, बेहिसाब पैसा और कीमती सामान जब्त किया है। हरीश रावत के नजदीकी सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में ओएसडी भ्रष्ट निकला, तो रावत का इस्तीफा देना पार्टी के लिए बड़ा कदम है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और राष्ट्रीय कार्य समिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य पद से इस्तीफा दिया। रावत ने इस्तीफा देने के बावजूद पी.ए. चंदन सिंह का बचाव करते हुए उन्हें सज्जन इंसान बताया। उन्होंने कहा कि इडी की जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। जीना ने अगर ग्राम सेवक भर्ती या ओएमआर शीट में गड़बड़ी की है, तो मैं (रावत) शर्मिंदा हूं।