बिग बॉस में रीति का खुलासा

भाजपा सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने ‘बिग बॉस 20’ में बताया कि तलाक होने के बाद पिता दूर हो गए थे। फोन आने के बावजूद माता-पिता के झगड़ों की वजह से बात नहीं कर पाती थीं और साल में केवल एक बार मिलती थीं।
रीति ने बताया कि 18–19 साल की उम्र में खुद फैसला किया कि पिता के साथ और समझेंगी कि कैसे इंसान हैं लेकिन तब तक कई साल निकल चुके थे। मनोज तिवारी की दौलत, शोहरत और उन्हें मिलने वाले मौके रीति तक नहीं पहुंचे। उन्हें पिता का नाम और सम्मान मिलता है।
रीति ने बताया कि मनोज तिवारी ने शुरुआत में ही साफ कर दिया था कि मदद नहीं करेंगे। हुनर है तो अपने दम पर आगे बढ़ना होगा। रीति को महीने के 20 से 25 हजार रुपये मिलते थे लेकिन पूरे महीने का खर्च आसान नहीं था। कई बार दिन में दो बार वड़ा पाव खाती थीं।
मनोज तिवारी और पहली पत्नी रानी तिवारी का तलाक 2012 में हुआ था। रीति की परवरिश मां ने की। रीति गायक हैं, गायिका हैं, गीत लिखती और संगीत भी देती हैं। उनका कहना है कि लोग उन्हें बड़े नेता और मशहूर कलाकार की बेटी समझकर सुविधाओं में पली लड़की मानते हैं लेकिन उनकी जिंदगी लोगों की सोच से काफी अलग रही है।