आज की खबरें

खबरें लोड हो रही हैं

City

गणपति बप्पा मोरिया.....

गणपति बप्पा मोरिया.....

इंदौर। कोई अपने पंडाल के लिए भव्य गणेश मूर्ति लेकर चला तो कलाकार मूर्तियों को आखिरी स्वरूप देने में लगे हैं खजराने से बंगाली चौराहे जाने वाली सर्विस रोड पर बंगाल के कारीगरों ने कई विशालकाय गणपति बप्पा की मूर्तियां बनाई है।हल्दी के गणेश की विशाल मूर्ति भी बन रही है।

प्रमुख खबरें

ताजा खबरें

जीतू के लिए विधायकों को फिर जाना पड़ा भोपाल

City

जीतू के लिए विधायकों को फिर जाना पड़ा भोपाल

इंदौर। जीतू यादव की एमआईसी में वापसी रमेश मेंदोला के लिए इज्जत बन गई थी और जिस तरह महापौर ने शुरुआत में ठेंगा दिखाया था, उसने बेचैन कर रखा था। अब जाकर कहीं चैन है कि घर के बाद ताकत की वापसी हो गई है। इसके लिए उन्हें फिर भोपाल जाना पड़ा है। पिछली बार गए थे तो जीतू की भाजपा में एंट्री करा आए थे और अब एमआईसी में वापसी करा लाए। साथ में गोलू शुक्ला थे। सुमित मिश्रा को तो होना ही था कि जहां दो नंबर विधायक रहते हैं, वहां रहते हैं और फिर तीन नंबर वाले भी थे। हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात हुई और वहीं से महापौर को फोन लगा है। रणवीर सिंह रावत को साधा है और काम बन गया। वैसे शहर अध्यक्ष को लेकर अलग-अलग बातें हो रही हैं। महापौर खुश नहीं हैं और जीतू यादव ने मान लिया है कि जिस तरह मदद मिलनी चाहिए थी, नहीं मिली। बावजूद इसके कि वो रमेश मेंदोला के करीब हैं। अब भोपाल में दोनों विधायकों ने प्रदेश अध्यक्ष के अलावा किससे मुलाकात की, कहां बात हुई और कहां मामला सुलझा, इसकी खोज है। लेकिन जीतू के लिए दो विधायकों का उतावलापन काफी कुछ कह रहा है। दो बार भोपाल का सफर किया गया और बड़े नेताओं से गुहार लगाई गई, तब कहीं जाकर बात बनी और महापौर को वो करना पड़ा, जिसके लिए तैयार नहीं थे। हालांकि अब सफाई दी जा रही है कि मेरा कोई लेना-देना ही नहीं था। संगठन ने रोक रखा था, इसलिए नहीं ले रहा था। वहां से हरी झंडी मिली तो ले लिया

जंतर-मंतर की लड़ाई का चित्रण

City

जंतर-मंतर की लड़ाई का चित्रण

इंदौर। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में स्कीम नंबर 78 में नुक्कड़ नाटक हुआ, जिसमें जंतर-मंतर से लेकर आज तक छात्रों और युवाओं के संघर्ष चित्रण किया नीट परीक्षा, पेपर लीक, छात्र आंदोलन, संसद मार्च, पुलिस कार्रवाई, लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन जैसी घटनाओं के चित्रण ने छात्रों को भावुक कर दिया। राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के पंजीयन अभियान के तहत आयोजन किया। रीना बौरासी ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं और विद्यार्थियों की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं राजनीतिक संघर्ष नहीं, बल्कि देश के भविष्य की लड़ाई है। युवाओं ने क्यूआर कोड से पंजीयन कराया।

लेफ्ट-टर्न पर दुकान, फुटपाथ पर सामान, पुल पर गाड़ी

City

लेफ्ट-टर्न पर दुकान, फुटपाथ पर सामान, पुल पर गाड़ी

इंदौर. नगर प्रतिनिधि। शहर के बिगड़ैल ट्रैफिक को सुधारने के लिए बैठकों में जितनी बातें होती हैं, सड़क पर नजर नहीं आती। इसमें ट्रैफिक पुलिस से ज्यादा नगर निगम गुनाहगार लगती है, जिसका रिमूवल अमला कब्जों को रोकने की या तो कोशिश नहीं करता या पनाह देता है। नगर निगम की रिमूवल गैंग को जितनी मुस्तैदी से काम करना चाहिए, नहीं करती। वजह ये कि अमला केवल अधिकारियों के आदेश पर काम करता है। खुद सड़क पर कब्जे देखकर भी चुप रहता है कि हंगामा न हो जाए। हालांकि इसकी आड़ में कुछ कर्मचारी जेब गरम कर लेते हैं और दुकानदार भी ऐतराज नहीं करते कि फायदा ज्यादा, नुकसान कम है। सत्यसाईं चौराहा पुल बना रही कंपनी ने पहले ही सड़क घेर ली है, गाड़ियां सर्विस रोड से गुजरती हैं। इसके बावजूद बांबे हास्पिटल चौराहे से आने वाले ट्रैफिक के लेफ्ट टर्न पर गणेश प्रतिमाओं की दुकानों को इजाजत दे दी गई। वैसे पहले ज्यादा दुकानें लगती थीं। सबको मंजूरी नहीं मिली है। उन्हें कोई और जगह दी है, लेकिन सवाल ये कि जो लगी हैं, उन्हें भी दूसरी जगह क्यों नहीं भेजा। इन दुकानों के आगे गाड़ियां खड़ी हो जाती हैं। दोपहर से रात तक ट्रैफिक का कचूमर निकल जाता है, लेकिन न तो नगर निगम को परवाह है, न पुलिस को। पाटनीपुरा चौराहा भमोरी से पाटनीपुरा चौराहे तक चौड़ी सड़क के लिए तमाम मकान तोड़े गए। फिर सड़क पर लगने वाली सब्जी मंडी भी हटा दी गई, लेकिन सड़क के द

किराया पोसाया तो भूल जाएंगे प्रायवेट-बस...!

Madhya Pradesh

किराया पोसाया तो भूल जाएंगे प्रायवेट-बस...!

पालने में पूत के पांव से पता चलता है कि मध्यप्रदेश राज्य परिवहन निगम (रोडवेज) जितना बदनाम होकर बंद हुआ, ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ उतना ही नाम कमाएगी। आने वाले दिनों में दूसरे सूबे सरकारी बस के मामले में मध्यप्रदेश से उसी तरह सीख लेंगे, जैसी सफाई के मामले में इंदौर से लेते हैं। दारोमदार किराए पर है, जेब पर बहुत भारी न हो, ऐसा होना चाहिए। मुख्यमंत्री के नाम वाली योजना में बस कैसे चलेंगी, इस पर ‘चिंतन-मनन’ का दौर कल ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुआ। परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव आगाज के लिए पहुंचे। परिसर में खड़ी बसों का जायजा लिया, जो जल्द सड़क पर उतरना हैं। न केवल बैठने के लिहाज से आरामदायक हैं, हाईटेक इंतजामों से भी लैस हैं। और भी क्या बेहतर हो सकता है, उस पर बात के लिए बस बनाने वालों, चलाने वालों और नई तकनीक से लैस करने वालों को बुलाया गया था। उन सबका भी यही कहना था कि मध्यप्रदेश की सरकारी बसें मिसाल बन सकती हैं। बस सुविधाजनक होगी, तो सवाल कि किराया कितना होगा? इस बारे में सीधे तो कोई बात नहीं हुई, लेकिन इशारा जरूर मिला कि यात्रियों पर बोझ की बजाय कमाई के दूसरे तरीकों पर गौर किया जाएगा। इस लिहाज से बातचीत का तीसरा सत्र खास था। इसमें विचार हुआ कि किराए के भरोसे बस चलाने के बजाये इश्तेहार का सहारा लिया जाए। इस पर अमल से हो सकता है बसें तो इश्ते

सीएम निकले तो मिल गई चोरी की गाड़ी

City

सीएम निकले तो मिल गई चोरी की गाड़ी

इंदौर. नप्र। मुख्यमंत्री मोहन यादव कल ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर जाने के लिए एमआर-10 ओवरब्रिज से गुजरे तो लावारिस गाड़ियों की तफ्तीश में चोरी की गाड़ी हत्थे चढ़ गई। ट्रैफिक सूबेदार अमितकुमार यादव को एमआर-10 ओवरब्रिज से चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे के बीच गाड़ी (एमपी-09-बीके-7485) मिली, जो चोरी की थी। सहायक उप निरीक्षक सोहनलाल निनामा, सिपाही सुभाष वर्मा, धर्मेंद्र कुशवाहा और राहुल नागर की मदद से पता लगाया तो मालूम हुआ शालू कोल्हे की है। चार दिन पहले गाड़ी चोरी गई थी। हीरा नगर थाने में रिपोर्ट लिखाई थी।

दुबई एयरपोर्ट पर खास गलियारा…...

World

दुबई एयरपोर्ट पर खास गलियारा…...

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इस जनवरी से अगस्त तक 7 लाख 45 हजार से ज्यादा यात्रियों ने पासपोर्ट या बोर्डिंग पास दिखाए बिना इमिग्रेशन अनुमति ली।ये कैसे हुआ? दरअसल, इन यात्रियों की पहचान एआई और चेहरे की पहचान करने वाली तकनीक से की गई। ‘रेड कारपेट’ यानी खास गलियारे से होकर गुजरते हैं। कैमरे और बायोमेट्रिक सिस्टम यात्री का चेहरा पहचानकर उसकी जानकारी का मिलान कर लेते हैं। पासपोर्ट अधिकारी के सामने रुकने और दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं पड़ती। ‘मोबाइल इमिग्रेशन’ भी शुरू किया है। अधिकारी यात्री तकपहुंच कर मोबाइल से उसके प्रवेश या बाहर निकलने की प्रक्रिया कर सकते हैं। दुबई एयरपोर्ट पर इस तकनीक से भीड़ के दौरान इमिग्रेशन और यात्रियों का इंतजार कम करना है। हालांकि यात्रा के लिए वैध पासपोर्ट जरूरी है।

पं. प्रदीप मिश्रा ने हरतालिका तीज एक दिन आगे बढ़ाई

City

पं. प्रदीप मिश्रा ने हरतालिका तीज एक दिन आगे बढ़ाई

इंदौर नगर प्रतिनिधि। पंडित प्रदीप मिश्रा ने हरतालिका तीज को एक दिन आगे बढ़ा दिया है। रतजगा के लिये महीने भर से तैयारी कर रहे आयोजकों को भी ऐन वक्त पर तारीख बदलना पड़ी। तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ चौदह सितंबर को मनाएंगे। राजवाड़ा पर चौबीस बरस से हरतालिका तीज का जलसा करा रहे सतीश शर्मा ने बताया कि तेरह सितंबर को कार्यक्रम की तैयारी की थी। पाटनीपुरा और बाणगंगा के आयोजन भी इसी तारीख को रखे गए। तैयारी की थी। बैनर-पोस्टर लगा दिये। टैंट-तंबू और साउंड सिस्टम के साथ ही भजन सुनाने वाले को भी पक्का कर चुके थे। हरतालिका तीज की तारीख को लेकर असमंजस था। तीन दिन पहले पंडित प्रदीप मिश्रा ने हरतालिका तीज को चौदह सितंबर की बता दी। महिलाओं के फोन आने लगे कि तेरह को कार्यक्रम होगा तो वे नहीं आ पाएंगी। उपवास का रतजगा तो चौदह सितंबर को करना है। राजवाड़ा के जलसे की तारीख को शर्मा ने तेरह से चौदह की तो दूसरे इलाके के आयोजकों को भी तारीख बदलना पड़ी। बगीचे में महिलाओं को दी थी सुविधा शर्मा ने बताया कि चौबीस बरस पहले राजवाड़ा से रात दो बजे गुजरते वक्त शंकर लालवानी ने महिलाओं को बगीचे में भजन करते देखा था। बगीचे में लाइट नहीं जल रही थी, उन्होंने इंतजाम करने को कहा था। अगले साल छोटा मंच और लाइट का इंतजाम करके दिया। सौ-डेढ़ सौ महिलाएं जुट गई थीं। आज हजारों हैं। शिव-पार्वती के बारे में पं. प्रदीप मिश्रा की कही बा

कर्ज वसूली से माल्या का मामला खत्म नहीं होगा : ईडी

City

कर्ज वसूली से माल्या का मामला खत्म नहीं होगा : ईडी

मुंबई। विजय माल्या को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत नहीं मिली है। प्रवर्तन निदेशालय ने बॉम्बे हाई कोर्ट में कहा कि बैंकों का पैसा वापस मिलने से माल्या के खिलाफ आपराधिक मामला खत्म नहीं होगा। माल्या ने अदालत से मामला खत्म करने की मांग की थी। उनका कहना था कि बैंकों का कर्ज काफी हद तक वापस मिल चुका है। इसके जवाब में ईडी ने बताया कि बैंकों को माल्या की 14,131.6 करोड़ रुपये की संपत्तियां दी जा चुकी हैं। माल्या 2016 में भारत छोड़ चुके हैं और अब तक भारत वापस नहीं आए हैं। उन्हें नवंबर 2016 में भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया था। माल्या पर किंगफिशर एयरलाइंस के करीब 9,000 करोड़ रुपये के बैंक कर्ज में से 3,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं।

जिम्मेदारी पर बुलडोजर…!

Exclusive

जिम्मेदारी पर बुलडोजर…!

मध्यप्रदेश में किसी भी बात के लिए नेता और अफसर जिम्मेदार नहीं! भले मौतें कितनी हों, जिम्मेदार बेफिक्री से काम करते रहते हैं। छिंदवाड़ा में जहरीली दवा से पच्चीस बच्चे मर गए, कोई जिम्मेदार नहीं। इंदौर में गंदे पानी ने पैंतीस जानें ले लीं, किसी का बाल बांका न हुआ। बालाघाट में तीस आदिवासी बच्चे लापरवाही से मरे, कान पर जूं नहीं रेंगी। बरगी बांध में नौ लोग डूबे, जिम्मेदार मस्ती में तैरते रहे। सागर में बाइस लोग जहरीली शराब से जान गंवा बैठे, कोई जिम्मेदार नहीं! सरकार मानकर चलती है कि लोग तो आए दिन मरेंगे ही, कब तक जिम्मेदार ठहराते रहेंगे! इससे बेहतर यह कि मुलजिमों के घर पर बुलडोजर चला दो, जिम्मेदारी खत्म! यदि सरपंच की कोठी बगैर इजाजत तनी थी तो उसे तोड़ने के लिए इतनी मौतों का इंतजार चल रहा था? क्या गलत काम हाथोंहाथ नहीं हटना चाहिए! सही काम क्या केवल निर्दोष लोगों की बलि पर ही होंगे! जब तक हादसों के लिए नेता और अफसरों की लापरवाही पर बुलडोजर नहीं चलेगा, जिम्मेदारी का भाव नहीं आएगा। अचरज तो तब होता है, जब हटाया अफसर और कीमती जगह पा जाता है, मानो उसे सजा की जगह इनाम दिया हो। एक भी मंत्री नाकामी के चलते नहीं हटाया। जो मंत्री गैरजिम्मेदारी के चलते सबसे बड़ी अदालत से जलील हुआ, उसे बचाने के लिए पूरा मंत्रिमंडल एक हो गया। सेना का अपमान भी इस सरकार को कार्रवाई के लिए मजबूर नहीं कर पाया और अदालतों के

जिलाबदर धराया

City

जिलाबदर धराया

इंदौर : नप्र। पलासिया पुलिस ने मोबाइल लूटकर भाग रहे मोहम्मद अयाज उर्फ कतिया को पकड़ा। वो खजराना का रहने वाला है। पहले जिलाबदर भी हो चुका है। घायल : सुभाष मार्ग के अल्केश कमल चौहान (27) को आईटी चौराहे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अल्केश, उसके मालिक रणजीत चौहान के लड़के कृष्णा चौहान साथ दोपहिया वाहन से जा रहा था।

बड़े अस्पताल से मरीज लापता

City

बड़े अस्पताल से मरीज लापता

इंदौर : नप्र। बड़े अस्पताल की चौथी मंजिल के वार्ड 23 से मरीज अमन विजय सोलंकी लापता हो गया। उसके भाई सावन सोलंकी ने संयोगितागंज थाने में रिपोर्ट लिखाई है। सावन का कहना है कि अमन के पास भाई विष्णु था। वो दवाई लेने गया, वापस लौटा तो उसका भाई गायब था।

दहेज के लिए सताया

City

दहेज के लिए सताया

इंदौर : नप्र। महू पुलिस ने यादव मोहल्ला की सुनैना उर्फ प्रज्ञा वाघमारे (28) की रिपोर्ट पर उसके पति मोहित रविन्द्र वाघमारे, ननद दीपाली वाघमारे और सास अतिरेखा वाघमारे के खिलाफ दहेज के लिए सताने का केस दर्ज किया है। इसी तरह खान कालोनी की सुल्ताना हसन की रिपोर्ट पर उसके पति मोईनउद्दीन हसन अशरफी नगर खजराना के खिलाफ केस दर्ज किया है। दहेज के लिए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

मंगेतर को धमकी दे सगाई तुड़वाई... आरोप

City

मंगेतर को धमकी दे सगाई तुड़वाई... आरोप

इंदौर : नगर प्रतिनिधि। एक तरफा प्यार में युवक ने पहले युवती को परेशान किया। उसे बार-बार धमकी दी। उसकी सगाई की बात पता चली तो उसके मंगेतर को फोन कर कहा कि इससे तो शादी मैं ही करूंगा। तू उसके घर की तरफ आया तो जान से मार दूंगा। किशनगंज पुलिस ने नावदा गांव की 28 साल की युवती की रिपोर्ट पर गांव के ही रवि मोहन कनासिया और उसके रिश्तेदार योगेश विनोद कनासिया के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती ने बीएससी तक पढ़ाई की है। रवि की बहन उसकी सहेली है। उसी के चक्कर में उसका युवती से परिचय हुआ था और मोबाइल नंबर मिल गया था। इसके बाद वो युवती का पीछा करने लगा। उसे वीडियो कॉल करता और शादी करने का बोलता। रवि पहले से ही शादीशुदा है। युवती मना करती तो उसे धमकाता। युवती की उसके घरवालों ने सगाई कर दी। ये बात रवि को पता चली तो उसने उसके मंगेतर का नंबर भी पता कर लिया। उसे फोन करने लगा। धमकी देता कि अगर युवती के घर तरफ नजर आया तो जान से मार दूंगा। मंगेतर ने उसके डर के कारण सगाई तोड़ दी।

आइ-फोन उपहार के नाम पर महिला से ठगी…

City

आइ-फोन उपहार के नाम पर महिला से ठगी…

इंदौर : नगर प्रतिनिधि । युवती को इंस्टाग्राम पर लिंक भेजी और वाट्सएप कॉल के जरिए बात कर आई-फोन उपहार देने की योजना बताई। उससे हजारों रुपए ठग लिए। बेटमा पुलिस ने साक्षी पिता कमलकिशोर करड़ (19) निवासी मारुतिनगर सागौर की रिपोर्ट पर इंस्टाग्राम आईडी मुकुल राणा-85 के खिलाफ केस दर्ज किया है। साक्षी को 24 अगस्त को रात में इस आईडी से एक लिंक आई। इसके बाद वाट्सएप कॉल आया और उससे कहा कि वो लिंक खोल ले। तीन हजार रुपए प्रोसेसिंग फीस जमा करेगी तो उसे आई-फोन इनाम मिलेगा। साक्षी ठग की बातों में आ गई। उसके खाते से 41 हजार रुपए गायब हो गए। मोबाइल हेक कर : देपालपुर पुलिस ने अंतरसिंह बाबूलाल यादव (55) निवासी मालवा पब्लिक स्कूल के पास देपालपुर की रिपोर्ट पर अज्ञात मुलजिम के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीन दिन पहले यादव को वाट्सएप पर एपीके फाइल आई। उसने फाइल खोली तो उसका मोबाइल हेक हो गया। क्रैडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर पहले उसके बैंक खाते से 16 हजार रुपए ट्रांसफर हुए। इसके बाद करीब 1 लाख 26 हजार रुपए ट्रांसफर हो गए। क्यूआर कोड के जरिए : सांवेर पुलिस ने नागपुर गांव के ओम महेश पटेल (28) की रिपोर्ट पर अज्ञात मुलजिम के खिलाफ केस दर्ज किया है। पटेल का बड़ोदिया खान में जेके ढाबा है। उसे सस्ता डीजल दिलाने के नाम पर उसका क्यूआर कोड लिया और 1 लाख 15 हजार रुपए ठग लिए।

नाबालिग को पीटा, रील बनाई

City

नाबालिग को पीटा, रील बनाई

इंदौर : नगर प्रतिनिधि। 13 साल के लड़के को युवकों ने बेरहमी से पीटा और उसकी रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दी। हीरानगर थाने में कल 13 साल का लड़का परिवारवालों के साथ पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि सुखलिया रजिस्टार ऑफिस के वहां दो युवक मिले। उन्होंने उसकी बुरी तरह पिटाई की और वीडियो बना लिया। इंस्टाग्राम में आईडी ब्लैड-307 नाम से रील डाल दी। इसके अलावा देवास नाका पर वीर द पंजाबी ढाबे के पास दीपेश कुशवाह निवासी द्वारकापुरी से अजीत राय निवासी खालसा चौक ने मारपीट की। फरियादी ढाबे पर दोस्त के साथ खाना खाने गया था। सत्यसाई चौराहा निर्माणाधीन पुल बनाने वाले मजदूर बबलूसिंह निवासी उत्तरप्रदेश के साथ ठेकेदार अनिल ने मारपीट की। केबल हटाने को लेकर झगड़ा हुआ।

कोलकाता बदला, तो तस्वीरें भी बदल गईं

India

कोलकाता बदला, तो तस्वीरें भी बदल गईं

भारत से मेरा रिश्ता तो कोलकाता की वजह से है। मेरी पत्नी स्मिता थरूर ने मेरा परिचय कोलकाता से कराया। मुझे इस शहर से प्यार हो गया था। अब यहां कुछ समय के लिए ही रुक पाता हूं, क्योंकि यहां फोटोग्राफी करना अब मुश्किल है। बदलाव होना चाहिए, लेकिन परंपरा और पुरानी चीजों को फेंकने लगते हैं, नया बनाने के लिए तो यह शर्म की बात है, गौरव की नहीं। फोटोग्राफी में यकीन कर रहे हैं, तो देख रहे हैं, यह दौर चल रहा है। पहले देखने से यकीन होता था। सीमस मर्फी (वर्ल्ड प्रेस फोटो विजेता) (हर तरफ अब यही अफसाने हैं!)

सीनियर डॉक्टर से धोखाधड़ी

City

सीनियर डॉक्टर से धोखाधड़ी

इंदौर : नगर प्रतिनिधि। कालोनाइजर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला पुलिस उपायुक्त के पास पहुंचा है। आरोप है कि सीनियर डॉक्टर से 1500 वर्गफुट का प्लाट देने के नाम पर धोखाधड़ी की। पैसा ले लिया और प्लाट की रजिस्ट्री नहीं की। स्कीम नंबर 54 विजयनगर निवासी डॉ. सुबोध शांतिलाल बांझल ने विजयनगर टीआई और पुलिस उपायुक्त को शिकायत की है। पचास बरस से प्रैक्टिस कर रहे हैं। शुगर और बीपी के स्पेशलिस्ट हैं। शुभम बिल्डकॉन के मालिक सिद्धार्थ कौशल कोठारी, शुभम ज्वेलर्स शगुन गार्डन के पास विजयनगर से उनकी शुभम सिटी कॉलोनी में 750 रुपए वर्गफुट के भाव से 1500 वर्गफुट का प्लाट खरीदा था। दो लाख रुपए चेक से और बाकी पैसा किश्तों में नकद दिया था। प्लाट का करार किया था। कोठारी और कर्मचारी ललित कोठारी, उनके क्लीनिक आकर पैसे ले जाते थे। कोठारी प्लाट की रजिस्ट्री करने में आनाकानी कर रहा है। डॉक्टर बांझल से कह रहे हैं कि उनके प्लाट के पास का 300 वर्गफुट का टुकड़ा 950 रुपए वर्गफुट के भाव में खरीद लो। डॉ. बांझल ने उनसे कहा कि मुझे ये टुकड़ा नहीं लेना है। डॉक्टर ने 300 फुट प्लाट नहीं लिया तो कोठारी और उसके नौकर ने कहा कि रजिस्ट्री नहीं करेंगे। तुमसे जो बने, कर लेना। जनसुनवाई में भी : शुभम सिटी कालोनी के प्लाटों की धोखाधड़ी के मामले कलेक्टर शिवम वर्मा की जनसुनवाई में भी पहुंचे थे। जांच चल रही है। फोन नहीं उठाया : सिद्धार्थ कोठ

हरीश रावत ने कांग्रेस के पद छोड़े... ‘शर्मिंदा हूं’

India

हरीश रावत ने कांग्रेस के पद छोड़े... ‘शर्मिंदा हूं’

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी अहम पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि अपने पी.ए. पर लगे आरोप की वजह से इस्तीफा दिया है। रावत के ओएसडी और करीबी सहयोगी चंदन सिंह जीना पर इ डी ने कार्रवाई कर सोना-चांदी, बेहिसाब पैसा और कीमती सामान जब्त किया है। हरीश रावत के नजदीकी सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में ओएसडी भ्रष्ट निकला, तो रावत का इस्तीफा देना पार्टी के लिए बड़ा कदम है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और राष्ट्रीय कार्य समिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य पद से इस्तीफा दिया। रावत ने इस्तीफा देने के बावजूद पी.ए. चंदन सिंह का बचाव करते हुए उन्हें सज्जन इंसान बताया। उन्होंने कहा कि इडी की जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। जीना ने अगर ग्राम सेवक भर्ती या ओएमआर शीट में गड़बड़ी की है, तो मैं (रावत) शर्मिंदा हूं।

देर रात नशे में पुल से गिरी जीप

City

देर रात नशे में पुल से गिरी जीप

इंदौर : नगर प्रतिनिधि। देर रात जीप राजेन्द्रनगर पुल से नीचे गिर गई। गाड़ी में दो युवक और दो युवतियां थे। दो गंभीर घायल हैं।कल रात जीप (एमपी-16-झेडएक्स-7770) से दो युवक और दो युवतियां राजेन्द्रनगर पुल से गुजर रहे थे। जीप पुल से करीब 50 फुट नीचे गिर गई। जीप चकनाचूर हो गई थी। उसमें युवक-युवती फंसे थे। उन्हें निकाला। राजेन्द्रनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अभिजीत पिता जितेन्द्र (24), आशी (23) दोनों निवासी महालक्ष्मीनगर को गंभीर चोट आई है। मजा कर रहे थे : लोगों ने बताया कि युवक-युवतियां जीप में शराब पी रहे थे। जीप से शराब की बोतलें नजर आ रही हैं।

स्कूल ने निकाला... गरीब बच्चों को पढ़ा रहे!

India

स्कूल ने निकाला... गरीब बच्चों को पढ़ा रहे!

कानपुर। फीस न भर पाने के कारण जिसे कभी स्कूल ने निकाल दिया था… अब वो जरूरतमंद बच्चों को पढ़ा रहा है। उद्द‍ेश्य सचान की मेहनत का सफर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ तक पहुंच गया है। अमिताभ बच्चन को कहानी बताई कि जब मुझे स्कूल ने निकाला, तो महसूस हुआ कि ये जुल्म न जाने कितने बच्चों को झेलना पड़ता होगा। मैंने उनके लिए काम करना शुरू कर दिया। ऐसा स्कूल बनाया है, जहां किताब, ड्रेस, बैग और कंप्यूटर की पढ़ाई तक मुफ्त दी जाती है। बताते हैं कि मैंने तो जैसे-तैसे पढ़ाई पूरी कर ली, लेकिन तीसरी क्लास में फीस की वजह से हुई बेइज्जती भूल नहीं पाया। होटलों और फैक्टरी में काम कर पढ़ाई पूरी की। 2019 में पेड़ के नीचे पढ़ाना शुरू किया। मां से 300 रुपए लेकर पर्चे छपवाए और मुफ्त कक्षा के बारे में पूरे इलाके को पता चल गया। फिर किराये का कमरा लिया। अब तक 70 बच्चों को पढ़ा चुका हूं। 150 से ज्यादा बच्चों को मुफ्त सामान दिया है। 400 से ज्यादा बच्चों की मदद करता हूं। मेरे गुरुकुलम में संगीत, नाटक, योग, खेती के बारे में बताते हैं। एआइ से भी बच्चों को रूबरू करवा रहा हूं। अब कई जगह से मदद मिलने लगी है। यही कोशिश है कि मुझे जो झेलना पड़ा, वो किसी और को न झेलना पड़े। केबीसी में उद्द‍ेश्य सचान के ‘खुशियों वाले स्कूल’ का किस्सा आम होने के बाद देश भर से तारीफ मिल रही है। उद्द‍ेश्य ने 12.50 लाख रुपए जीते। 25 लाख रुपए वाले सवाल मे

सेक्शन की खबरें